मथुरा। सनातन संस्कृति एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण तथा मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी, एवं मुख्य मंत्री आदरणीय योगी आदित्य नाथ जी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों की श्रृंखला में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर नगर निगम के सहयोग से तीर्थ क्षेत्र घीया मंडी स्थित प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में आकर्षक तिरंगा प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की पार्षद श्रीमती रचना रामकिशन पाठक के विशेष प्रयासों से मंदिर परिसर एवं सम्पूर्ण तीर्थ क्षेत्र में तिरंगा लाइटें स्थापित की गईं, जिससे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा में और अधिक वृद्धि हुई है। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ।
तिरंगा प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित श्री दीर्घ विष्णु मंदिर का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं दिव्य प्रतीत हो रहा है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मंदिर के सेवायत महंत श्री कान्ता नाथ चतुर्वेदी, अनीता चतुर्वेदी एवं श्री दीर्घ विष्णु मंदिर परिवार ने पार्षद श्रीमती रचना Ramkishan Pathak का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं समर्पण से तीर्थ क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यों में इसी प्रकार सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
देवशयनी एकादशी के इस शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री दीर्घ विष्णु के श्रीचरणों में प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।
इस अवसर उपस्थित रहे वरिष्ठ समाज सेवी बालकृष्ण पाठक जी, रतन लाल जी मालवा वाले, हिंदू वादी नेता आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, पूर्व पार्षद रामदास चतुर्वेदी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रामकृष्ण पाठक, पार्षद बालकृष्ण चतुर्वेदी समाज सेवी डी एन चतुर्वेदी, बाबू चतुर्वेदी, पुण्डा शास्त्री, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के बालकृष्ण चतुर्वेदी, लाल कृष्ण चतुर्वेदी, भाजपा नेता सुनील चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, अक्षय चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, रौनक़ पाठक, मनोज शर्मा, मोहन गोला, संजय एवं भारी संख्या में क्षेत्र के निवासी रहे !