कोसीकलां। ( फन्नू कुरैशी ) पावन शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आदि कवि भगवान वाल्मीकि जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, डॉ. अमर सिंह पौनिया और चौधरी गिर्राज सिंह वाल्मीकि आदि वरिष्ठ नेताओं ने भगवान वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इसी क्रम में वाल्मीकि समाज द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। चूंकि आज भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे का जन्मदिन भी था, इसलिए उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय भाजपा अनुसूचित योजना के सदस्य चौधरी नितिन तोमर द्वारा जिलाध्यक्ष का चांदी का मुकुट पहनाकर और पीतल की गदा भेंट कर भव्य स्वागत करते हुए केक काटकर उनकाजन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश वाल्मीकि, बनवारी लाल डब्बू, दीपक, मनोज, सौरभ वाल्मीकि, नारायण, विजय वाल्मीकि, राजेंद्र और अमृत वाल्मीकि सहित वाल्मीकि समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग और पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भगवान वाल्मीकि जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण • भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे का चांदी का मुकुट, पहना पीतल की गदा देकर किया भव्य स्वागत