मथुरा । कुबलिया पीड हाथी वध महोत्सव समिति के तत्वाधान में गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
 पारंपरिक कुष्ठलियापीड़ हाथी वध महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजन समिति ने गुरुवार शाम 4:00 बजे स्थानीय धर्मशाला श्रीजी बाबा आश्रम में प्रेस वार्ता का आयोजन कर सनातन धर्मावलंबियों एवं समस्त समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

आयोजन के अनुसार, शोभायात्रा स्वामी घाट से प्रारंभ होकर डोरी बाजार, चौक बाजार, मंडी रामदास और डीग गेट होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पीछे मल्लपुरा स्थित हाथी वध स्थल पहुंचेगी। यहां से यात्रा में शामिल श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए आगे बढ़ेंगे।

कार्यक्रम में केशवदेव मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, कंस कारागार और योगमाया मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम किए जाएंगे एवं शोभायात्रा के समापन पर संत-महात्माओं की उपस्थिति में आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस आयोजन का संचालन कुष्ठलियापीड़ हाथी वध महोत्सव समिति (रजि.), मथुरा द्वारा किया जा रहा है। समिति ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम मथुरा-वृंदावन, पत्रकार बंधुओं और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।