रक्तदान से बड़ा कोई दान नही - उपमन्यु
मथुरा। श्री रामलीला कमेटी राया के तत्वावधान में रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग से रामलीला मैदान में बुधवार को स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में रक्तवीरो ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एड. चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने गिर्राज महाराज के चित्रपट द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया रक्तदान महादान होता है। हर स्वास्थ्य व्यक्ति को साल में 2 बार रक्तदान करना चाहिए, शिविर में लगी रक्तदाताओं की भीड़ को देखते हुए प्रसन्नता होती है कि छोटे से कस्बे में भी लोग रक्तदान को लेकर कितने जागरूक हैं।
कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर एवं रक्तदाता फाउंडेशन के अमित गोयल ब्रजवासी ब्लडबैंक प्रभारी शुभम अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ। जो मसानी स्थित बृजवासी चेरिटेबल ब्लड सेंटर के माध्यम से एकत्रित किया गया। डॉ अंकुर गोयल ने बताया हर स्वस्थ व्यक्ति के रक्तदान से थैलीसीमिया डायलेसिस कैंसर जैसे मरीजों को रक्त की आपूर्ति कराई जा रही। कार्यक्रम के दौरान कमेटी द्वारा रक्तवीरो को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर में अमित शर्मा विकास अग्रवाल दिनेश कुमार भगवान सैनी राहुल गौरब विष्णु नितिन प्रंजुल गोयल पवन आदि ने रक्तदान किया। इस अबसर पर डॉ अशोक अग्रवाल प्रतुल गंगल भूपेश अग्रवाल सभासद सरवन अहमद नरेश रावत सुधीर व्यास पुनीत चौबे आकाश शर्मा रोहित अग्रवाल निखिल कंसल गौरब सैनी रविकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नही-उपमन्यु