मथुरा स्थित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह एडवोकेट, सचिव मनोज शर्मा एडवोकेट ने नीरज रावत को बार एसोसिएशन की सदस्यता प्रमाणपत्र व आईडी कार्ड देकर सदस्यता ग्रहण करायी एवं बैंड बांधकर शुभकामनाएं प्रेषित की। नीरज रावत एडवोकेट ने बताया कि उनके पिता किसान है ज़िन्दगी में परिश्रम सफलता की कुंजी है। अधिवक्ता सुधीर शर्मा,सौरभ गुप्ता,संजय मुखिया, देवेन्द्र वाष्र्णेय,दीपेश गुप्ता, कपिल गुप्ता,भुवनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।