Breaking News • Politics • Sports • Entertainment

ब्रज के ऐतिहासिक आतिशबाजी मेला को देखने उमड़ी भीड़ मेला महोत्सव आपस में भाईचारा बढ़ाते हैं ,उपमन्यु

ब्रज के ऐतिहासिक आतिशबाजी मेला को देखने उमड़ी भीड़ मेला महोत्सव आपस में भाईचारा बढ़ाते हैं ,उपमन्यु
📂 Religious
👤 News Fast Live
📅 29 March 2026, 04:04
👁️ 36 Views
मथुरा बृज क्षेत्र के राया स्थितमनकामेश्वरी देवी मंदिर पर 70 वा प्रसिद्ध आतिशबाजी मेला का आयोजन किया गया। मेला देखने के लिए दूर दराज की भीड़ उमड़ पड़ी वही आतिशबाज कलाकारों ने अपनी अदभुत कला का प्रर्दशन किया और रात को रसिया दंगल का आयोजन किया गया। वहीं ठाकुर गोपाल जी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गयी। गणेशबाग में आतिशबाजी मेला का शुभारंभ एनयूजे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट एवं क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने आतिशबाजी का रिमोट बटन दबा कर आतिशबाजी चलाकर किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि अगर राया क्षेत्र में कोई ग्राम सभा अपनी जमीन दे दे तो वह क्षेत्र के नोनिहालों के लिए एक मिनी स्टेडियम बनवाने की घोषणा की वहीं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि मेला महोत्सव आपसी भाई चारे को बढ़वा देते है। आतिशबाजी मेला में आतिशबाजो ने अपनी अपनी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जो मेला में आकर्षण का केंद्र बनी रही आतिशबाजी के दौरान आसमान सतरंगी हो गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथियों ने माता मनकामेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान कमेटी द्वारा अतिथियों को चुनरी उढ़ाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया आतिशबाजी के बाद रसिया दंगल का भी आयोजन हुआ। इस अबसर पर चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर मेला संचालक मनोज नागर विधायक प्रतिनिधि तरुण प्रकाश अरविंद शर्मा भूपेश अग्रवाल विशाल पराशर अनिल रावत सोनू सिरोही मनोज वार्ष्णेय विकास चौधरी पीयूष शर्मा सचिन अग्रवाल रविकांत वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश अग्रवाल और मोहित गौड ने किया।