मथुरा ( राया )श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में कस्वे के रामलीला मैदान में गणेश पूजन ध्वजारोहण के साथ राया में रामलीला का शुभारंभ हो गया। साय को गणेश जी की शोभायात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकाली गयी। जगह जगह भक्तजनों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एड ने गणेश पूजन एवं ध्वज पूजन कर किया उन्होंने कहा कहा कि भगवान श्रीराम आदर्शकारी पुत्र थे। उनकी पावन लीलाओं से हमें सीख लेकर श्रीराम के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर कटरा बाजार , रेतिया बाजार , मांट रोड , मथुरा रोड , कटरा बाजार होते हुए रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई। इससे पूर्व कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि का दुपट्टा पहनाकर स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा रश्मि गोयल, सुधीर व्यास, रविकांत वर्मा, नरेश रावत, मनोज वार्ष्णेय, ललितमोहन गुप्ता ,बबलू चौबे मुकेश शास्त्री,संजय गोयल ,कालीचरन अग्रवाल, संजीव सारस्वत, हरेन्द्र चौधरी ,मोहित गौड़ ,आदि मौजूद रहे।
गणेश पूजन ध्वजारोहण के साथ राया में रामलीला का शुभारंभ