मथुरा के हनुमान नगर मैं गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अधिकारी सीपी सिंह एसपी श्लोक कुमार ने महोत्सव के संयोजक एवं समन्वयक बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के साथ गोवर्धन नाथ विग्रह की पूजा अर्चना व परिक्रमा करके किया इसके बाद गोवर्धन क्षेत्र के विधायक मेघ श्याम सिंह ,देवेंद्र कुमार गुड्डू गौतम, वीरेंद्र चौधरी पूर्व सभासद, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक,कर्नल वी पी सिंह, पूर्व आयकर अधिकारी चंद्रपाल पौनिया, पूर्व सभासद विनोद भारद्वाज, आदि सैकड़ों भक्तों द्वारा पूजन किया गया। पूजन परिक्रमा का के इस महोत्सव में हनुमान नगर के स्थानीय लोगों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया इस दौरान राधा कृष्ण के स्वरूप लोकगीतों पर नृत्य कर भजन के तन मन झंकृत करते रहे पूजन आरंभ होने के साथ विविध प्रकार के व्यंजनों की प्रसादी का दौर चला महोत्सव में ढोल नगाड़े वाद्य यंत्र निरंतर भक्ति रस की बरसात करते रहे गोवर्धन महोत्सव के पूजा कार्यक्रम में अनेक राजनेताओं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों पत्रकारों को समाजसेवियों ने भाग लिया।