मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिका कर्ता पंडित दिनेश फलाहारी ने कहा है कि अखिलेश यादव ने भागवत प्रवक्ताओं पर रुपए लेकर भागवत करने का जो आरोप लगाया है, यह बयान बहुत ही निंदनीय है, दानिश फलाहारी ने कहा कि उनकी सरकार ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई है, वह हमेशा सनातन के खिलाफ रहे हैं.स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा जो होटल और बिल्डिंग खरीदी है वह पैसा कहां से आया, महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने अखिलेश यादव के बयान की निंदा की और कहा कि अखिलेश यादव को ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण बयान नहीं देने चाहिए जिससे भागवत आचायों को ठेस पहुंचे. आचार्य राजेश शास्त्री ने भी अखिलेश यादव के बयान की निंदा की और कहा कि सनातन धर्म के विरोध में बोलने वालों को हम अपनी वोट बैंक की ताकत से सबक सिखाएंगे. डॉ जमुना शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव ने इतनी प्रॉपर्टी इकट्ठी की है वह कहां से आई इसकी जांच होनी चाहिए.