मथुरा। छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर में परंपरागत बृहद सामूहिक गोवर्धन पूजा समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सीपी सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा प्राचीन समय में की गई गोवर्धन लीला से लोगों का आत्म बल बढ़ता है अन्याय के खिलाफ हमेशा एकजुट होकर संघर्ष भी किया जा सकता है और विजय भी प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर एसपी श्री श्लोक कुमार सिंह ने कहा गोवर्धन पूजा अहंकार पर विजय का संदेश देती है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि ब्रजभूमि में भगवान श्री कृष्ण द्वारा की गई लीलाएं लोगों को जीवन में आत्मसात करनी चाहिए। यह भाभी दिव्य आयोजन छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के निवास पर आयोजित किया गया था, गाय के गोबर से गिरिराज जी की छवि बनाई गई थी जिसका विधि विधान से श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट एवं उनकी धर्मपत्नी स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु एवं नेशनल डिबेटर रौनक उपमन्यु एडवोकेट ने पूजन अर्चन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सीपी सिंह एसएसपी श्री श्लोक कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अनुपम मिश्रा, सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी, सी ओ वृंदावन का संदीप कुमार, हाईवे प्रभारी अरविंद निर्वाल, बार के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, कोसीकला नगर पंचायत के अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल निगम पार्षद राजीव सिंह एडवोकेट, छाबनी परिषद के पूर्व पार्षद कामरेड छीतर सिंह एवं वीरेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पूर्व सेल टैक्स अधिकारी चंद्रपाल सिंह पोनिया एडवोकेट छाबनी परिषद के अधीक्षक प्रमोद कुमार आदि सैकड़ों गणमान्य नागरिकों में पूजा अर्चना की और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।