मथुरा के लक्ष्मी नगर (यमुना पार) क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध 'जगदंबा लाइब्रेरी' के होनहार छात्र अभिषेक परमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अभिषेक का यूपी दरोगा पद पर चयन होने की खबर मिलते ही उनके परिवार और जगदंबा लाइब्रेरी में बधाई देने वालों का तांता लग गया।इस सफलता की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक बात यह है कि अभिषेक अपने पूरे पैतृक गांव 'डहरुआ' के पहले ऐसे युवा हैं जो पुलिस विभाग में दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) के पद पर चयनित हुए हैं। अभिषेक की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से डहरुआ गांव सहित पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया है।
इस गौरवमयी उपलब्धि पर जगदंबा लाइब्रेरी के *संचालक पंडित अतुल* *गौतम व **Food Supply Inspector* *मांट शांति स्वरूप जी* ने अभिषेक परमार को मिठाई खिलाकर व साफा पहनाकर बधाई दी
लक्ष्मी नगर की जगदंबा लाइब्रेरी के छात्र अभिषेक परमार बने यूपी दरोगा, डहरुआ गांव का नाम किया रोशन