​मथुरा । भारतीय तेल निगम की  मथुरा रिफाइनरी में एक बड़ा हादसा हो गया  रिफाइनरी में चल रहे शटडाउन कार्य के दौरान  ओएफसी (OFC) यूनिट में वॉल्व खोलते समय अचानक अत्यधिक गर्म (खौलता हुआ) ऑयल गिरने से दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद रिफाइनरी प्रबंधन में हड़कंप मच गया और गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी दशा गम्भीर बनी हुई है।बताया जाता था कि रिफाइनरी क्षेत्र के पीलुआ गांव निवासी कांट्रैक्टर वर्कर दीनदयाल उर्फ दीना और एक अन्य मजदूर रफीक ओएफसी यूनिट में काम कर रहे थे।   शटडाउन प्रक्रिया के दौरान जैसे ही मजदूर ने वॉल्व खोला अचानक उस पर अत्यधिक गर्म तेल गिर गया। गर्म तेल की चपेट में आने से दोनों मजदूर चीखने लगे। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के लिये निकट के अस्पताल ले जाया गया स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल दिल्ली के अपोलो अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया किया गया।रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार मथुरा रिफाइनरी के फ्लूइड कैटेलिटिक क्रैकिंग (FCC) यूनिट में बुधवार सुबह करीब 10 बजे मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक हादसा हो गया। इस दौरान गर्म तेल के छींटे पड़ने से आसपास कार्य कर रहे दो संविदा श्रमिक उसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को मथुरा रिफाइनरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रिफाइनरी प्रशासन के अनुसार, इस घटना के बावजूद रिफाइनरी का संचालन सामान्य रूप से जारी है।