मथुरा । बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा मथुरा दौरे पर आये । भाजपा के वरिष्ठ नेता शोभाराम शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया । प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा अपने धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए हुए थे इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कि 2027 में प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी इसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है इस कड़ी में बूथ कमेटी सम्मेलन शुरू होने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की नई टीम बनी है यह नई टीम सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए बनाई गई है उनका कहना है नई टीम में प्रदेश के हर क्षेत्र और सभी जातियों का समावेश है इसका पूरा ध्यान रखा गया है उनका कहना है कि जिनको दायित्व मिला है वह अपना कार्य सुचारू रूप से करने वाले है । उन्होंने कहा कि सबसे पहले बूथ कमेटियां बनी है उनका सम्मेलन 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे है ।प्रदेश महामंत्री श्रीमिश्रा ने कहा कि 2027 के चुनाव में प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी उनका कहना है कि हमारी पार्टी की 2027 के लिये पूरी तैयारी है हमारे प्रत्याशियों का जीत का मार्जन जोरदार हो इसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है
2027 के चुनाव में यूपी में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी-अभिजात मिश्रा प्रदेश महामंत्री