मथुरा। बेरी ब्लॉसम इवेंट्स एवं ड्रीम गर्ल ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वीणू मुकुंद पैलेस, सोनख अड्डा में वन डे ब्यूटी सेमिनार एवं ग्रैंड ड्रीम ऑफ ब्लॉसम अवॉर्ड शो का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्यूटी, फैशन और मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों एवं नए ट्रेंड्स पर प्रतिभागियों को जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीवी अभिनेत्री ज़ालक देसाई रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ब्राइडल प्रतियोगिता, मेकअप सेशन, स्किन केयर सेमिनार और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजक अंकुर अग्रवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ऋतिक कुमार, इंटरनेशनल प्रो मेकअप आर्टिस्ट भूमि भाटिया, स्किन टेक्नीशियन सागरिका लायल तथा जागृति लोधी सहित बड़ी संख्या में ब्यूटी एवं फैशन क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में मथुरा सहित आसपास के जनपदों से पहुंचे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।