Breaking News • Politics • Sports • Entertainment

जटिल दंत उपचार हुए आसान, नई तकनीकों से बदलेगा इलाज का तरीका**

जटिल दंत उपचार हुए आसान, नई तकनीकों से बदलेगा इलाज का तरीका**
📂 None
👤 News Fast Live
📅 27 April 2026, 10:06
👁️ 309 Views
मथुरा।मथुरा वृंदावन डेंटल सर्जन एसोसिएशन* द्वारा ‘फुल माउथ रिहैबिलिटेशन’ विषय पर आयोजित सीडीई कार्यक्रम में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और जटिल उपचारों को सरल बनाने के प्रभावी तरीकों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में **गुरुग्राम से आए Dr. Divij Khullar** एवं **Dr. Kapil Dev Khullar** ने अपने अनुभव और नवीनतम डेंटल इनोवेशन साझा किए। विशेषज्ञों ने डिजिटल वर्कफ्लो, एडवांस ट्रीटमेंट प्लानिंग और क्लिनिकल केस मैनेजमेंट पर लाइव उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे नई तकनीकों के माध्यम से जटिल दंत उपचार को अधिक सटीक, सुरक्षित और मरीजों के लिए सहज बनाया जा सकता है। ओक्लूजन के सिद्धांतों और प्रैक्टिकल एप्रोच पर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में करीब 55 से 60 दंत चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रतिभागियों ने नई तकनीकों को अपने क्लिनिकल प्रैक्टिस में अपनाने को लेकर उत्साह दिखाया। इसे सफल बनाने में अध्यक्ष Dr. Devika Garg सहित एसोसिएशन की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई— उपाध्यक्ष: Dr. Shrey Shrivastava | सचिव: Dr. Prateek Dixit संयुक्त सचिव: Dr. Neha Agarwal | कोषाध्यक्ष: Dr. Nikhil Agarwal कोऑर्डिनेटर: Dr. Neha Garg | कल्चरल हेड: Dr. Riya यंग डेंटिस्ट प्रतिनिधि: Dr. Taufeeq Ahmad कार्यक्रम ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ-साथ डॉक्टरों को आधुनिक उपचार पद्धतियों से अपडेट किया। ---