34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा। बालीवुड के लोकप्रिय गायक अंकित तिवारी ने संस्कृति विवि के स्पार्क 2026 में अपने दिल छूने वाले गीतों से चारचांद लगा दिए। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं गीतों के जादू में ऐसे खोए कि कब रात का एक बज गया पता ही नहीं चला। 16 वोल्ट के धमाकेदार संगीत की धुनों पर एक के बाद एक प्रसिद्ध गीतों को अंकित तिवारी ने ऐसा लड़ी में पिरोया कि लोग बस सुनते रह गए। कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने का भजन पार्श्व में बज उठा और संस्कृति विवि के मुख्य मैदान के मंच पर इसी भजन के साथ प्रस्तुत हुए बालीवुड के लोकप्रिय गायक अंकित तिवारी। उनके आते ही विद्यार्थियों का शोर उनके स्वागत के लिए चरम पर पहुंच गया। दिल का चैन रातों की नींद चुराई है, लगता है दिल तेरी शामत आई है, गीत गाते हुए अकित तिवारी ने अपनी पहली प्रस्तुति दी। तू जो है वो मैं हूं, गीत के साथ-साथ उन्होने विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने बिना रुके दो दिल संवरने निकल पड़े, सनम तेरी कसम, तेरी बारिश भिंगाए, मुजे इश्क मुबारक, तेरी बिन जीना होता तो क्यों जीते हम जैसे गाने सुनाकर युवा दिलों को खूब गुदगुदाया। अंकित तिवारी के लोकप्रिय गीतों का ही असर था कि छात्र-छात्राएं मंच के निकट आकर उनके गीतों पर जमकर नाचे और हर गाने में उनका बराबर साथ दिया। अंकित तिवारी ने अगला अपना लोकप्रिय गीत, तो फिर आओ, मुझको रुलाओ, तू मुझमें कहीं बाकी है, अपनी जबर्दस्त आवाज में गाया और लोगों का दिल जीत लिया। मैं बद्तमीज हूं मेरी आदत खराब है जैसे गीतों ने खूब सीटियां बजवाईं। वहीं उन्होंने अपने गाए प्रसिद्ध गीत, सुन रहा है न तू रो रहा हूं मैं, दिल संभल जा जरा, फिर मोहब्बत करने चला है तू, तुझे सोचता हूं शामो सुबह, इससे ज्यादा और प्यार क्या करूं, जरा सी दिल में जगह जैसे गीतों पर छात्र-छात्राओं ने उनका बराबर से गाकर साथ दिया। इसके बाद उन्होंने बालीवुड के सदाबहार पुराने कीतों को गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनके गीतों का सिलसिला देर रहा और युवा दिल हिलोरें लेते रहे। ऊँचाई कितनी भी छुएं, पैर जमीन पर ही रहेः डा. सचिन मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय स्पार्क 2026 के समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य और संगीत ने सभी का दिल जीत लिया। समापन समारोह सरस्वती वंदना के मध्य हुए दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पार्क के इस टेक्नो एंड कल्चरल फेस्ट में सभी ने जिस जोश और जीवंतता के साथ भाग लिया उसके के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। बांके बिहारी की जय के उद्घोष के साथ डा. गुप्ता ने कहा कि आप अपने जीवन में बहुत से नए आयाम हासिल करेंगे लेकिन अपनी मंजिल पर पहुंचने के बाद आपको अपनी मिट्टी को याद रखना है। मैं हमेशा कहता हूं कि आप कितनी भी ऊंचाई क्यों न हासिल करें आपके पैर जमीन पर ही रहने चाहिए। ये कभी न भूलें कि आप कहां से आए हैं। आज की संगीत भरी रात का आनंद लेने के लिए उन्होंने कहा कि इस रात की लंबाई आपके अनुशासन पर निर्भर करेगी। जब तक आप अपने अनुशासन में रहेंगे तब तक आप इस शानदार संगीत का आनंद लेते रहेंगे। इस मौके पर विवि के कुलपति प्रो.एमबी चेट्टी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से आपके अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर आने का मौका मिला है। समापन समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित संस्कृति विवि के प्रति कुलाधिपत राजेश अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि आशीष सारना, शोभित जैन, श्रीमती शेरिल, सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी और कैप्स के निदेशक डा. रजनीश त्यागी के अलावा कार्यक्रम के प्रायोजकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सास्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गनेश वंदना से हुए। इसके तुरंत बाद संस्कृति विवि के दिव्यांग स्कूल के बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को हैरत में डाल दिया गया। ये वो बच्चे हैं जो न सुन सकते हैं और न बोल सकते लेकिन सिर्फ इशारों को समझने वाले बच्चों ने सामान्य बच्चों की तरह बहुत अच्छा नृत्य प्रस्तुत कर अपने प्रशिक्षण और परिश्रम का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्कृति विवि के दिव्यांग बच्चों ने नृत्य के माध्यम से योग की विस्तृत व्याख्या की और फिल्मी गीत पर युगल नृत्य भी प्रस्तुत किया। मंच पर इन बच्चों को कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग बच्चों की इन सशक्त प्रस्तुतियों के बाद संस्कृति विवि की छात्रा अर्पिता और मनीष ने अपने युगल नृत्य से सबका दिल जीत लिया। वहीं बालीवुड के गीतों पर छात्रों ने जबर्दस्त नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। छात्रा साक्षी यादव के एकल नृत्य, दिनेश और ईशी के प्रभावशाली युगल नृत्य ने विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद नंदन और उनकी टीम ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कास्मोस फैशन शो ने धूम मचा दी। प्रवीन एव लक्षिता के ग्रुप ने साल्सा ग्रुप डांस, लवली और उनकी टीम ने पश्चिमी गीत पर नृत्य से सभी को प्रभावित किया। नंदनी एंड ग्रुप के बैली डांस ने खूब तालियां बटोरीं। स्पार्क 2026 के इस मंच से प्रस्तुत किए गए यूवी नृत्य ने सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने स्पार्क के समापन समारोह को एक नई ऊंचाइयां दीं। कार्यक्रम का संचालन शुभंगी सक्सैना ने किया। स्पार्क 2026 के इस आयोजन में डा. दुर्गेश वाधवा, डा. मो. फहीम अख्तर, डा. दुर्गेश वाधवा, डा. गरिमा गोस्वामी, डा. नेहा पाठक, विवेक श्रीवास्तव, विजय सक्सैना, दिलीप सिंह, राहुल सिंह, यश श्रीवास्तव आदि ने विशेष सहयोग दिया।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.