34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय स्पार्क 2026 के समापन समारोह में जहां एक ओर विद्यार्थियों के जबर्दस्त रैंप वाक में उनके आत्मविश्वास और सूझबूझ भरे जवाबों की चर्चा रही तो वहीं दूसरी ओर चेहरों पर चित्रकारी ने जजों को प्रभावित किया। तीसरे और अंतिम दिन संस्कृति फैशन डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा हुई। इसके अलावा फेस पेटिंग, नेल पेटिंग, मोबाइल गेम बीजीएम के दूसरे चरण, मेहंदी आर्ट और गायन प्रतियोगिताएं हुईं। टेक्निकल पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता के कोर्डिनेटर डा. उमेश शर्मा, सह कोर्डिनेटर विक्रम रॉय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 26 विद्यार्थियों ने कुल 17 पेपर प्रजेंट किए। इनमें प्रथम स्थान गगन वर्मा ने पाया। इसने एआई आधारित ट्रेफिक कंट्रोल सिस्टम पर अपना पेपर प्रजेंट किया था। दूसरा स्थान मानसी एवं एकता द्वारा दाखिल किए गए पेपर को मिला। इन्होंने प्लेस मेंटर को लेकर अपना प्रजेंटेशन दिया। तीसरा स्थान तानिया गुप्ता ने हासिल किया। इन्होंने अस्थमा की बीमारी से जुड़ा महत्वपूर्ण पेपर प्रजेंट किया। मेहंदी आर्ट प्रतियोगिता की कोर्डिनेटर शुभि गुप्ता, सह कोर्डिनेटर दिशा शर्मा ने बताया 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान श्रेया कुमारी, द्वितीय हर्षिता तीसरा छात्रा हुदा ने पाया चौथा स्थान श्रेया सिंह को दिया गया। निर्णायक मंडल में सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और डा. सुरभि शामिल थीं। नेल पेंटिंग प्रतियोगिता की कोर्डिनेटर डा. प्रियांशी सारस्वत, नीतू शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल सात विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहला स्थान छात्र कुमारी श्रवंथ, दूसरा वर्गला श्रीशा और तीसरा स्थान हेमलता सिंह को मिला। निर्णायकों में डा. गंगाधर हूगर, डा. कामिनी साहू शामिल थी। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता की कोर्डिनेटर शिवानी श्रीवास्तव, तितिक्षा छोंकर ने बताया कि कुल आठ विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। पहला स्थान छात्र श्रवंथ कुमारी, दूसरा स्थान गुंजन राजपूत तथा तीसरा स्थान जिज्ञासा ने हासिल किया। प्रतियोगिता की निर्णायकों में संस्कृति विवि की सीईओ श्रीमती डा. मीनाक्षी शर्मा और डा. कामिनी साहू थीं। स्टार्टअप पिच कंपटीशन के कोर्डिनेटर डा. शिव नरायण शर्मा और डा. हितेश ने बताया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीरम निखिल साई, द्वितीय स्थान मार्था वानशी कृष्णा और तीसरा स्थान गगन वर्मा ने हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में डा.गंगाधर और डा. कामिनी थीं। गायन प्रतियोगिता की कोर्डिनेटर डा. प्रियंका गौतम ने बताया कि गायन प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में हुई, एकल, युगल और समूह गायन। इन तीनों प्रतियोगिताओं में कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एकल गायन में प्रथम स्थान छात्र हर्ष, द्वितीय स्थान संतोष्ठी और तीसरा स्थान निधि ने हासिल किया। वहीं युगल गायन में ओमकार एवं प्रनवीर, दूसरा स्थान निधि एवं हर्ष तथा तीसरा स्थान करिश्मा एंड क्रिति ने हासिल किया। समूह गायन में प्रवीर और प्रद्युम्न के समूह ने पहला स्थान जीता, दूसरा स्थान संतोष्ठी एंड ग्रुप ने और तीसरा स्थान नवीन एंड ग्रुप ने जीता। संस्कृति स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग विभाग के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। इन विद्यार्थियों ने समापन समारोह के मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता और खूब तालियां बटोरीं। रैंप वाक करते इन विद्यार्थियों का आत्म विश्वास देखते ही बनता था। प्रतियोगिता की कोर्डिनेटर चेतना अरोरा और अलका देवी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता काकटेल थीम पर बच्चों स्टाइल वार में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पार्टी वियर ड्रेसेज को पहनकर बच्चों ने रैंप वाल्क किया। छात्रों ने सूट्स को पहन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.