34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा 22 फरवरी 2026/* माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 10.00 बजे से पान्चजन्य प्रेक्षागृह, डैम्पीयर नगर, मथुरा में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री विकास कुमार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी मथुरा, श्री श्लोक कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, श्री राजेश चौधरी पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण मथुरा, अपर जिला जज श्री रामप्रकाश पाण्डेय, श्री बृजेश कुमार, श्री सुरेन्द्र प्रसाद, श्री विजेन्द्र कुमार, श्री सूर्यभान कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे, श्रीमती अनीता सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा, डा0 पंकज कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मथुरा सहित अनेक न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारीगण व चिकित्सकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तदोपरान्त विभिन्न स्कूल की छात्राओं द्वारा माॅ सरस्वती वन्दना व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनमानस विशेषकर गरीब, बंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के 205 लाभार्थियों को प्रदान किया गया। जिनमें जिला विकास विभाग के 10, ग्रामीण विकास विभाग के 10, पंचायतीराज विभाग के 05, समाज कल्याण विभाग के 10, दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के 15, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 05, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के 10, जिला प्रोबेशन अधिकारी विभाग के 10, शिक्षा विभाग के 10, कौशल विकास विभाग के 10, राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान के 10, कृषि एवं वानिकी विभाग के 05, कृषि उत्पादन मण्डी समिति के 05, बैंक सहायता ऋण योजना के 10, लघु कुटीर सूक्ष्म एवं माध्यम उद्यम विभाग के 05, श्रम कल्याण विभाग के 05, दुग्ध विभाग के 10, राजस्व विभाग के 10, डाक विभाग के 05, चिकित्सा विभाग के 10, वन विभाग के 05, जिला नगरीय विकास अधिकरण के 10, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अधिकरण के 10, विद्युत वितरण विभाग के 05, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग के 05 लाभार्थियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया। आयोजित मेगा शिविर में समस्त शासकीय योजनाओं से सम्बंधित भिन्न-भिन्न विभागों की अलग-अलग स्टाॅल लगाई गई, जिसके माध्यम से समस्त विभागों द्वारा अपनी-अपनी स्टाॅल के माध्यम से लाभार्थीयों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जिला कारागार मथुरा द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा निर्मित पोशाकें, धोती, गमछा, हर्बल गुलाल आदि से सम्बंधित स्टाॅल लगाई गई। जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार द्वारा समस्त स्टाॅल का भ्रमण किया गया व उनके द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी ली गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी स्टाॅल के माध्यम से आमजनमानस की समस्याओं का समाधान करते हुए उचित लाभ प्रदान कराया गया। इस शिविर में आपदा प्रभावित, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र लाभार्थिंयों को चाबी, उत्कृष्ठ कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं, यंत्र व अन्य, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाडी कार्यकत्री, कन्या सुमंगला, प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, श्रमकार्ड, पी.एम. स्वनिधि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ट्राई साइकिल व श्रवण यंत्र आदि लाभ देकर जनसामान्य को लाभान्वित किया गया। जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार द्वारा उपस्थित जनता को जानकारी देते हुये बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाॅव-गाॅव, शहर-शहर, गली-मौहल्लों एवं बस्तीयों में प्रत्येक व्यक्ति को विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों एवं शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजनमानस के अधिकारों और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाॅं शिविरों के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। जनपद न्यायाधीश द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, यह शिविर न केवल जागरूकता बढाने का माध्यम बनेगा, बल्कि आम लोगों को न्याय और सरकारी सुविधाओं से सीधे जोडने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभागार में उपस्थित आम जनमानस को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने कल्याण विभागों द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं से अवगत कराया, जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सम्मिलित थी। जिलाधिकारी ने सभी किसानों को फॉर्मर्स रजिस्ट्री करवाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत अपना एवं परिवार जनों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने साइबर ठगी के संबंध में भी सभी को जागरुक किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा की सचिव श्रीमती अनीता सिंह द्वारा बताया गया है कि मथुरा में आमजन को सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता से जोडने के उद्देश्य से इस मेगा शिविर के माध्यम से एक विशेष पहल की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा सकें। समाज के प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर गरीब, कमजोर, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रमिकों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित की जा सके। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में न्याय पाने से वंचित न रह जाये। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री प्रतिभा शर्मा, सदस्या, स्थायी लोक अदालत, मथुरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल, पराविधिक स्वयंसेवकगण, पेनल अधिवक्तागण व मध्यस्थगण व सेकड़ों की संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.