34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा विगत जनवरी माह में हुई सर्राफा व्यवसाई सतीश चंद्र गर्ग की हत्या व लूट का 24 घंटे में पुलिस द्वारा खुलासा करने व माल बरामदगी से खुश होकर मसानी स्थित होटल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित लगभग डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया व कप्तान को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं कार्यक्रम में मौजूद मृतक व्यापारी के बेटे मयंक गर्ग ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को नगद 51 हजार रुपया इनाम की घोषणा की जिस पर कप्तान द्वारा धन्यवाद देते हुए व्यापार मंडल के सहयोग से उक्त पैसे से बाजारों में कैमरा लगवाने व अन्य जगह देने की बात कही कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि विगत 40 वर्षों से नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों की सुविधार्थ अच्छे अधिकारियों का सम्मान व व्यापारी विरोधी अधिकारियों का पुरजोर विरोध करता रहा है आज का कार्यक्रम इसी प्रयास में एक सराहनीय कदम है उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा कहा गया कि आज व्यापार मंडल द्वारा दिए गए इस सम्मान से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है व्यापार मंडल द्वारा इस तरह से पूरी टीम का सम्मान कर पूरे विभाग के हौसले को बढ़ाया है मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि व्यापार मंडल के माध्यम से जो भी विषय मेरे व विभाग के संज्ञान में लाया जाएगा उसे प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा क्योंकि पुलिस व्यापारी एक दूसरे के पूरक है बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजीत तेहरिया ने कहा कि पुलिस व व्यापारी एक दूसरे के पूरक है और आज व्यापारियों द्वारा जिस तरह से पुलिस विभाग का सम्मान किया गया है यह एक अच्छा व सार्थक संदेश है जिससे विभाग की जिम्मेदारी अब व्यापारियों के प्रति और अधिक बढ़ जाएगी इससे पूर्व विगत 3 जनवरी को तेलीपारा क्षेत्र में हुई सर्राफा व्यापारी सतीश चंद्र गर्ग हत्याकांड व लूट का 24 घंटे में खुलासा करने पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी आशना चौधरी, थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी, स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, उप निरीक्षक रिंकेश शर्मा, उप निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक गौरव तोमर, उप निरीक्षक नकुल कुमार उप निरीक्षक मयंक, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरिजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दुर्विजय सिंह, कांस्टेबल रमन चौधरी, कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल आशुतोष, आरक्षी चालक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह लोर, हेड कांस्टेबल अखिल प्रताप का दुपट्टा उड़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक कल्यान दास अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस टीम की ओर से पुलिस कप्तान को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया व अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थित मीडिया कर्मियों, पुलिस कर्मियों व व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन करते हुए महानगर महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा बताया गया कि नगर से लगभग चार दर्जन क्षेत्रीय इकाइयों के प्रतिनिधियों व नगर पदाधिकारीयों द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की गई विशेष रूप से व्यापारियों की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता से बनाए जाने की मांग जोरदारी से रखी व कहा कि व्यापार मंडल अच्छे अधिकारियों का सम्मान व व्यापारी विरोधी अधिकारियों का विरोध करता रहेगा इस अवसर पर विशेष रूप से विशन चंद अग्रवाल, पहलाद अग्रवाल, माधव अग्रवाल, सर्वेश शर्मा एडवोकेट, रामचंद्र खत्री, सुनील साहनी, मीना लाल अग्रवाल, श्री भगवान चतुर्वेदी, विकास जिंदल, गुरमुख दास, महावीर मित्तल, राकेश अग्रवाल, दिलीप पांडे राज नारायण गौड, राजवीर सिंह पार्षद, नागेंद्र वर्मा, हरीश अग्रवाल, महेश गुप्ता राम नरेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विजय वीर सिंह राजेंद्र अग्रवाल, विष्णु खंडेलवाल जगत बहादुर अग्रवाल, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अश्वनी गर्ग, गिरधारी लाल अग्रवाल, केदार खंडेलवाल, लक्ष्मण दास कालरा, अशोक अग्रवाल, सचिन चतुर्वेदी, पूरन सिंह सविता, उपेंद्र चतुर्वेदी, अजय गोयल, गोपाल अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.