34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा ।संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समाज में जनजागरण के लिये आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आगामी 13 फरवरी शुक्रवार को मथुरा महानगर में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा संघ कार्यालय से प्रारंभ होकर मसानी चौराहा, डीगगेट,भरतपुर गेट, होलीगेट, टेंक चौराहा,स्टेट बैंक चौराहा से गोवर्धन चौराहा होते हुए समापन कार्यक्रम आनंद लोक कॉलोनी में होगा जहाँ यात्रा में शामिल संतों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में चौपहिया व दोपहिया वाहनों के माध्यम से लोग शामिल होंगे जिनमें प्रमुख संत भी होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। आज इस संबंध में केशव भवन में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा बनाते हुए जिम्मेदारियाँ भी दी गई। हिंदू स्वाभिमान यात्रा का रास्ते में जगह जगह विभिन्न सामाजिक,व्यापारिक व अन्य संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से - अनुराग चतुर्वेदी,बिजेंद्र सिंह,संदीप शर्मा,शुभ सक्सेना,हर्षित सिसोदिया,गोकुलेश गौतम,प्रदीप शर्मा,कान्हा चतुर्वेदी,शानू पंडित,सुबोध,अविनीश प्रताप सिंह,गौरव शर्मा,रोहित चौधरी,शुभम शर्मा,विनायक चतुर्वेदी, आदि उपस्थित रहे।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.