34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय बाक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 की ट्राफी पर शिवालिक हाउस ने कब्जा किया। शिवालिक हाउस ने नीलगिरी हाउस को तीन विकेट से हराकर अपनी जीत का परचम फहराया। इस रोमांचक मुकाबले में नीलगिरी हाउस के रोहित को बेस्ट बालर और प्रियांशु कुमार को बेस्ट बैट्समैन के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं मैन आफ द सिरीज नील गिरी हाउस के मोहित पांडे घोषित किए गए। इस दौरान अन्य मैंचों में वूमैन बाक्स क्रिकेट में एंजल की टीम ने दिवास की टीम को छह विकेट से हराकर अपने चैंपियन ट्राफी हासिल की। एंजल टीम की प्रेरना को बेस्ट वूमैन बालर और सिद्धी को बेस्ट बैट्समैन का खिताब हासिल हुआ। मैन आफ द मैच सिद्दी घोषित की गईं। इसी के साथ संस्कृति विवि की एकेडमिक और टीचर्स टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में टीचर्स की टीम ने एकेडमिक टीम को चार विकेट से हराकर हंगामा मचा दिया। वहीं वूमैन टीचर्स की ए और बी टीम के बीच हुए मुकाबले में टीम बी ने टीम ए को 21 रनों से हरा दिया। संस्कृति विश्वविद्यालय के इस मैदान पर रंग बिरंगे अलग-अलग हाउस के फ्लेग लहरा रहे थे। छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या दर्शक दीर्घा में अपनी-अपनी टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए जबर्दस्त शोर मचा रहे थे तो उधर बड़े-बड़े स्पीकरों से गूंज रहे जोशीले गीत माहौल को गरमा रहे थे। पूरा माहौल खेल को समर्पित था। ऐसे में विश्वविद्यालय के अधिकारी और अतिथि पूरे जोश और जूनूंन के साथ इन मैचों का आनंद लेते रहे। मैंचों के समापर पर विजेता टीमों को संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता, सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, डाइरेक्टर जनरल विवेक अग्रवाल एडवोकेट, कुलपति प्रो.एमबी चेट्टी, प्रति कुलपति डा. रघुराम भट्ट द्वारा ट्राफियां और पुरुस्कार प्रदान किए गए। आयोजन के कुशल संयोजन, संचाल में फहीम अख्तर, मयंक यादव, डा. दुर्गेश वाधवा, डा. गरिमा गोस्वामी, विवेक श्रीवास्तव, राहुल आदि का विशेष योगदान रहा।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.