34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा, अमरनाथ विद्या आश्रम के उप निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त का बुधवार की रात निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके आक्समिक निधन की सूचना से शिक्षा व मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम को शिवरात्रि का पूजन करने के उपरांत अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ा। इसके बाद उनको स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई हतप्रभ था। वे मथुरा में पत्रकारिता जगत के सशक्त हस्ताक्षर माने जाते थे। अमरनाथ शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी, अनीष वापजेयी, डा. अनिल वाजपेयी, डा. अरुण वाजपेयी के साथ-साथ समूचा परिवार शोकाकुल हो गया। डा. अनंत स्वरूप वाजपेयी ने अपने पीछे पुत्र अरविंद वाजपेयी, रोहित वाजपेयी व पुत्री आरती वाजपेयी को छोड़ा है। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर अमरनाथ विद्या आश्रम स्थित आवास पर रखा गया है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक व शैक्षिक जगत से जुड़े लोगों का अंतिम दर्शनों के लिए अमरनाथ विद्या आश्रम पर तांता लगा हुआ है।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.