34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
डॉ. अवतार सिंह और डॉ. दीपक चौधरी ने किया नवल की रीढ़ का सफल ऑपरेशन मथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के न्यूरो सर्जन डॉ. अवतार सिंह और डॉ. दीपक चौधरी ने चलने-फिरने में असमर्थ नवल की रीढ़ का सफल ऑपरेशन कर उसके जीवन में खुशहाली लौटा दी है। ऑपरेशन के बाद बेलदारी करने वाला नवल जहां अपने पैरों खड़ा हो गया वहीं वह सपोर्ट के साथ चल-फिर भी रहा है। नवल के ठीक होने से उसका परिवार बहुत खुश है क्योंकि वही परिवार के जीवन-यापन का जरिया है। ज्ञातव्य है कि कुछ माह पहले गांव बसौती, राल जिला मथुरा निवासी नवल (32) पुत्र यादराम बेलदारी करते समय छत से नीचे गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने के चलते उसकी रीढ़ की हड्डी के एल-2 और एल-1 के बीच की डिस्क खिसक गई तथा दोनों पैरों की नसों ने काम करना बंद कर दिया। दोनों पैरों की ताकत चले जाने के बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया तथा उसकी लैट्रिन-पेशाब भी अपने आप निकल जाती थी। परिजनों ने कई जगह दिखाया लेकिन नवल ठीक नहीं हुआ। आखिरकार उसे के.डी. हॉस्पिटल लाया गया जहां न्यूरो सर्जन डॉ. अवतार सिंह तथा डॉ. दीपक चौधरी ने मरीज की एमआरआई कराई जिससे पता चला कि उसकी रीढ़ की हड्डी के एल-2 और एल-1 के बीच की डिस्क खिसक गई है, इसी वजह से उसके पैरों की ताकत चली गई है। मरीज की खराब स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने परिजनों को ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद विगत दिवस न्यूरो सर्जन डॉ. अवतार सिंह और डॉ. दीपक चौधरी द्वारा मरीज की रीढ़ का ऑपरेशन किया गया जोकि सफल रहा। इस सर्जरी में डॉ. अवतार सिंह एवं डॉ. दीपक चौधरी का सहयोग डॉ. धनंजय, डॉ. शेख हुसैन, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी तथा टेक्नीशियन देवेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप ठाकुर, राजवीर सिंह ने किया। अब नवल सपोर्ट के साथ उठ-बैठ पा रहा है तथा उसके पैरों की कमजोरी भी धीरे-धीरे दूर हो रही है। डॉ. अवतार सिंह का कहना है कि मरीज को जब के.डी. हॉस्पिटल लाया गया था तब उसकी स्थिति बहुत खराब थी, सर्जरी के बाद उसके पैरों की ताकत लौट रही है तथा कुछ दिन में वह बिना सपोर्ट चलने-फिरने लगेगा। विशेषज्ञ न्यूरो सर्जन डॉ. अवतार सिंह का कहना है कि समय के साथ स्पाइन सर्जरी में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। हाल के वर्षों में यह सर्जरी काफी सुरक्षित हो गई है और इसके परिणाम भी बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि के.डी. हॉस्पिटल में स्पेशलाइज्ड स्पाइनल सर्जरी सेण्टर है, इसलिए अब तक जो भी ऑपरेशन हुए हैं, वे पूरी तरह से सफल रहे हैं। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका ने नवल की सफल सर्जरी के लिए चिकित्सकों तथा उनकी टीम को बधाई देते हुए मरीज के स्वस्थ-सुखद जीवन की कामना की है। चित्र कैप्शनः नवल एवं उसका ऑपरेशन करने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. अवतार सिंह, डॉ. दीपक चौधरी तथा अन्य।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.