34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
-समारोह में 21 गोल्ड और 21 सिल्वर मेडलिस्ट मेधावियों को पदक और विभिन्न पाठ्यक्रमों के 5548 सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) का 14वां दीक्षांत समारोह आज (बुधवार) को आयोजित होगा। इसके लिए मंगलवार को रिहर्सल कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री वित्त मंत्रालय पंकज चौधरी व विशिष्ट अतिथि आईआईटी कानपुर भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर पद्मश्री एचसी वर्मा तथा सिप्ला हेल्थ लि. मुंबई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शिवम पुरी होंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल करेंगे। कुलसचिव ने बताया कि कार्यपरिषद की बैठक में मेडल व डिग्री हासिल करने वालों के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। स्वर्ण पदक समेत विशेष पदकों के विजेताओं की सूची को अंतिम रूप से जांचा गया है। समारोह में 21 गोल्ड और 21 सिल्वर मेडलिस्ट मेधावियों को पदक और सेंटर ऑफ डिस्टेंस ऑनलाइन एजुकेशन की 1166 डिग्रियों सहित 5548 उपाधियां प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि मंच पर विशिष्ट अतिथियों को मानद उपाधि से नवाजा जायेगा। कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह सहित अन्य जीएलए विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं व स्क्रिप्ट का रिहर्सल भी किया।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.